NEELAM GUPTA

Add To collaction

हमारी हिंदी।

बधाई हो 

हम सब लेखक जन,हिंदी से जुड़े हैं एक साथ ।
मिलकर मन के भावों को लिखे एक साथ।

उत्कर्ष प्रेम की भाषा हो या
संवेदनाओं का समंदर।

विरह प्रेम की वेदना भाव हो या
व्याकुल मन की अकुल तपन।

गजल, शायरी ,कविता या कहानी।
कोरे कागज पर उकेर कर,हमने मन‌ की मानी।

सौभाग्य हमारा साहित्य जगत से हम सब जुड़े।
यह हमारे लिए अभिमान की बात है।

हिंदी के शब्दों के सागर से हम मिल गये।
इससे नहीं बड़ी कोई बात है।

सब की त्रुटियाँ समझा कर ।
प्रगति पथ पर ,नित नित नये कदम बढ़ाते हैं।

समीक्षा देकर, हौसला बढ़ा कर।
नए उत्साह से ,लिए उमंगें हम सब लिख जाते हैं।

हिंदी जगत से साथ यहां सभी का ऐसे ही बना रहे।
मिला कदम एक दूजे के साथ ,आसमां छूने का साहस बना रहे।

आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏


   4
3 Comments

Zakirhusain Abbas Chougule

15-Sep-2021 12:24 AM

Nice

Reply

Swati chourasia

14-Sep-2021 07:00 PM

बहुत ही सुंदर

Reply

NEELAM GUPTA

14-Sep-2021 11:05 PM

आपको हिंदी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Reply